राज्य समाचार

स्वयंसेवक बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ शक्तिमान अवतार में लोगों को कर रहे जागरूक

जशपुरनगर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जिला प्रशासन जशपुर और यूनिसेफ के संयुक्त प्रयास से चल रहे ‘‘जय हो‘‘ कार्यक्रम के अंतर्गत बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का अनोखा प्रयास किया जा रहा है। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक शक्तिमान के रूप में लोगों को बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं।

जिला कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन और यूनिसेफ  जिला समन्वयक के नेतृत्व में अभियान को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा रहा है। जागरूकता कार्यक्रम में शक्तिमान का किरदार निभाते हुए स्वयंसेवक ग्रामीणों को समझा रहे हैं कि बाल विवाह न केवल बच्चों के जीवन को प्रभावित करता है, बल्कि यह उनके स्वास्थ्य और शिक्षा पर भी गहरा असर डालता है। साथ ही उन्होंने लोगों को यह संदेश दिया कि यदि वे कहीं बाल विवाह होते देखें तो तुरंत 1098 पर कॉल कर इसकी जानकारी दें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम दौरान सगेस मनोरा स्कूल से प्रभारी प्राचार्य संशोधन मिंस, राष्ट्रीय सेवा योजना प्रतिनिधि शिवचरण भगत, आशुतोष,  मीनाक्षी शामिल रहेद्य  इस अनूठे प्रयास ने लोगों के बीच सकारात्मक प्रभाव छोड़ा है और सामाजिक बदलाव की दिशा में एक मजबूत कदम उठाया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button