राजनीतीराज्य समाचार

‘देश में ऊर्जा संकट की वजह से कैंसल हुई ट्रेनें’ : ट्रेनों के रद होने पर सीएम बघेल का बयान,

छत्‍तीसगढ़ में रेलवे की ओर से करीब दो दर्जन ट्रेनों के रद होने पर सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। सीएम बघेल ने ऊर्जा संकट को ट्रेनों के रद होने की मुख्‍य वजह बताया है। मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्‍यमंत्री बघेल ने कहा, मैंने आगाह किया था कि देश में ऊर्जा संकट आने वाला है। ट्रेनों के रद होने से यह स्थिति साफ दिखाई दे रही है। अगर ऊर्जा संकट नहीं होता तो पैसेंजर ट्रे्नें एक महीने के लिए रद नहीं होती। बतादें कि रेलवे ने 24 अप्रैल से 23 मई तक अलग-अलग तारीख तक 22 ट्रेनों का विभिन्न रूटों की ट्रेनों को रद कर दिया है।

हालांकि रेलवे प्रशासन का कहना है क‍ि बिलासपुर जोन के अंतर्गत आने वाले अलग-अलग स्टेशनों को चौथी लाइन से जोड़ने का निर्णय लिया है, इसके ट्रेनों का परिचालन रद कर दिया गया है। रेलवे के अधिकारी ने बताया कि पूरे जोन में परिचालन से संबंधित अपग्रेडेशन का काम किया जाएगा, इसलिए ट्रेनों को रद करने का निर्णय लिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button