राष्ट्रीय खबरें

लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्‍त, 7 जवानों की मौत

Spread the love

27.05.22| लद्दाख के तुरतुक सेक्टर (Turtuk Sector) में सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्‍त हुआ है। इसमें 26 जवान सवार थे। इनमें से सात की जान चली गई है। अन्य को भी गंभीर चोटें आई हैं। वाहन सड़क से फिसलकर श्‍योक नदी में जा गिरा। इससे वाहन में बैठे जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जवानों का यह दल परतापुर के ट्रांजिट कैंप से सब सेक्टर हनीफ के अग्रिम मोर्चे की ओर बढ़ रहा था।

भारतीय सेना के सूत्रों ने बताया कि सड़क हादसे में घायलों को सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं। गंभीर रूप से घायलों को पश्चिमी कमान ट्रांसफर किया जा रहा है। इसमें वायुसेना की मदद ली गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

यह सड़क हादसा थोइस से लगभग 25 किमी दूर हुआ। शुक्रवार को 26 जवानों का एक दल परतापुर के ट्रांजिट कैंप से सब सेक्टर हनीफ के फॉर्वर्ड लोकेशन की ओर बढ़ रहा था। सुबह लगभग 9 बजे वाहन सड़क से फिसल गया और श्योक नदी में गिर गया। सड़क से नदी की गहराई लगभग 50-60 फीट तक है। इसके चलते वाहन में सवार सभी जवानों को गंभीर चोटें आईं। इनमें से सात ने दम तोड़ दिया। इन सभी 26 जवानों को परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल में पहुंचाया गया। लेह से सर्जिकल टीमों को परतापुर भेजा गया है। अभी पूरा फोकस इस पर है कि सभी घायल जवानों को अच्‍छे से अच्‍छा इलाज दिया सके।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button