राष्ट्रीय खबरें

पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतेंगे, केंद्र में फिर बनेगी एनडीए की सरकार- अमित शाह

Spread the love

लोकसभा की लगभग दो तिहाई सीटों के मतदान के बाद भाजपा अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का दावा है कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। भाजपा को पिछली बार से ज्यादा सीटें मिलेंगी और केंद्र में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी। विपक्षी चुनौती को ज्यादा महत्व न देते हुए शाह ने कहा है कि स्वार्थ, परिवारवाद व सत्ता हासिल करने के लिए एक साथ दिख रहे विपक्ष को देश की जनता फिर से नकारने वाली है।
हिन्दुस्तान के साथ खास बातचीत में अमित शाह ने कहा है कि वे पूरे देश का दौरा कर चुके हैं और जो माहौल देख रहे हैं उससे साफ है कि भाजपा की सीटें 2014 की तुलना में बढ़ेंगी ही। विपक्षी गठबंधन सिर्फ चर्चा में ज्यादा है। उसके पास न नेता है, न नीति है और न ही कोई सिद्धांत। सिर्फ परिवार, सत्ता व स्वार्थ के लिए अलग अलग राज्यों में विपक्षी महामिलावट बनी है। जनता इसे अच्छी तरह समझ रही है। शाह ने कहा है कि पांच साल में देश के लोगों ने विकास भी देखा है और सुरक्षा के मौर्चे पर देश की ताकत भी।
सर्जीकल स्ट्राइक व एयर स्ट्राइक से सीमापार के आंतकवाद को करारा जबाब देने का उल्लेख करते हुए शाह ने कहा है कि दुनिया में दो ही देश अमेरिका व इजराइल ऐसे थे जो अपने देश के जवानों के खून का बदला लेते थे। आज इन दो देशों की सूची में तीसरा नाम भारत का जुड़ गया है। भारत की जनता मानती है कि यह देश के लिए गौरव का विषय है।
उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा के गठबंधन को भाजपा नेतृत्व ज्यादा तवज्जो नहीं दे रहा है। शाह का कहना है उत्तर प्रदेश जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति से बाहर आ गया है। वहां पर प्रदर्शन की राजनीति (पोलिटिक्स आफ परफोरमेंस) की शुरुआत हुई। उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी की प्रचंड लोकप्रियता है और भाजपा का मजबूत संगठन है। दोनों का योग गठबंधन को हराने में सक्षम है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button