राज्य समाचार

ड्रोन सर्वे में खुली अफीम खेती की पोल, दो आरोपी गिरफ्तार, फसल जब्त

 

रायगढ़ । रायगढ़ जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे ड्रोन सर्वे अभियान के तहत प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है। लैलूंगा विकासखंड के ग्राम नवीन घटगांव में अवैध अफीम की खेती का खुलासा हुआ है, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

 

ड्रोन निगरानी में सामने आई अवैध खेती जिला प्रशासन द्वारा ड्रोन के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है। इसी दौरान नवीन घटगांव क्षेत्र में एक खेत में संदिग्ध फसल दिखाई दी। जांच में पुष्टि हुई कि वहां अवैध रूप से अफीम (पोस्ता) की खेती की जा रही थी।

 

संयुक्त टीम ने की कार्रवाई सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीएम, तहसीलदार और कृषि विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। निरीक्षण के दौरान साधराम नागवंशी के खेत में लगभग 11×22 वर्ग फीट क्षेत्र में अफीम की फसल पाई गई, जिसे तत्काल जब्त कर नष्ट किया गया।

 

 

घर से भी मिली सूखी अफीम जांच के दौरान ग्राम के ही अभिमन्यु नागवंशी के घर में अफीम की सूखी फसल रखे होने की जानकारी मिली। टीम के पहुंचते ही आरोपी साक्ष्य नष्ट करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन समय रहते उसे रोकते हुए फसल जब्त कर ली गई।

 

 

दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है—
साधराम नागवंशी (60 वर्ष)
अभिमन्यु नागवंशी (20 वर्ष)

दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जांच जारी, अन्य कड़ियों की तलाश पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, साथ ही इस अवैध खेती के पीछे के नेटवर्क, स्रोत और अन्य संलिप्त लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती

मध्यप्रदेश समाचार

7 मार्च: दुर्ग के समोदा में भाजपा नेता विनायक ताम्रकर के खेत से 7.88 करोड़ की अफीम की फसल जब्त
10 मार्च: बलरामपुर के कुसमी में 3.67 एकड़ में अफीम खेती, 7 आरोपी गिरफ्तार
12 मार्च: बलरामपुर के कोरंधा में ढाई एकड़ में अफीम, 3 किसानों की जमीन पर फसल
20 मार्च: रायगढ़ के तमनार ब्लॉक के आमाघाट में डेढ़ एकड़ में अफीम की खेती
23 मार्च: रायगढ़ के लैलूंगा क्षेत्र में घटगांव में अफीम की खेती पकड़ी गई।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button