अपराधराज्य समाचार

नवाडीह के जंगल में युवती का शव मिलने से सनसनी, 20 दिनों से थी लापता

Spread the love

शव के पास मिली संदिग्ध ज़हर की शीशी, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

 

कोरबा।   कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाडीह के घने जंगल में एक युवती का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना प्रभारी युवराज तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। दुर्गम रास्ते और घने जंगल के कारण पुलिस टीम को घटनास्थल तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

 

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना सरपंच पति राय सिंह कंवर ने थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका की पहचान सपना धनुवार (20 वर्ष), पिता हरिराम धनुवार के रूप में की।

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतका की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही कुसमुंडा थाने में दर्ज कराई गई थी और पुलिस पिछले लगभग 20 दिनों से उसकी तलाश कर रही थी।

 

जांच के दौरान शव के पास से एक संदिग्ध ज़हर की शीशी भी बरामद हुई है। पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही होगा खुलासा

 

पुलिस का कहना है कि फिलहाल मृत्यु के कारणों को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह मामला आत्महत्या, दुर्घटना या किसी अन्य कारण से जुड़ा है।

 

 

 

घटना के बाद नवाडीह और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत और चर्चा का माहौल है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

 

ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्यूज़ नेटवर्क इस मामले से जुड़े प्रत्येक आधिकारिक अपडेट पर अपनी नजर बनाए हुए है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button