राज्य समाचार

इलेक्ट्रिक व्हील चेयर से कहीं भी जाना-आना कर सकती है दुरपत बाई

Spread the love

बालोद । एक दुर्घटना में अपने दोनों पैर से दिव्यांग हो चुकी दिव्यांग दुरपत बाई को इलेक्ट्रिक व्हील के रूप में एक बेहतर सहारा मिल गया है, जिससे वह अब अपनी ऊंगलियों के इशारे से कहीं भी जाना-आना कर पा रही है। बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम परसदा निवासी दुरपत बाई ने बताया कि विगत कुछ वर्ष पहले वह रोजी-मजदूरी का कार्य करती थी।

एक दिन भवन निर्माण के कार्य में अचानक ही निर्माणाधीन दीवाल के गिर जाने और उसकी चपेट में आने से उसके दोनों पैर हमेशा के लिए निष्क्रिय हो गए। तब से दिव्यांग के रूप में घर में ही रहना होता है बाहर जाने-आने में काफी समस्याएं होती है। उनका ख्याल उनके पति ही रखते हैं। लेकिन पति के रोजी-मजदूरी में जाने के दौरान वह घर पर एक ही जगह बैठे रहती है। कहीं भी स्वयं से जाना-आना नही कर पाती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दिव्यांग दुरपत बाई ने बताया कि उक्त समस्याओं को लेकर वह कलेक्टोरेट बालोद में आवेदन करने पहुँची थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांग दुरपत बाई की समस्या का बेहतर समाधान करते हुए उसे समाज कल्याण विभाग द्वारा बैटरी चलित व्हील चेयर प्रदान किया गया है। दुरपत बाई ने बताया कि बैटरी चलित व्हील चेयर पाकर वह बहुत खुश है, इसे चलाना काफी आसान है।

अब वह इसके माध्यम से अपने घर के आस-पास कही भी जाना-आना कर सकती हैं। दुरपत बाई ने कहा कि उसकी इस समस्या के त्वरित समाधान से वह काफी खुश है। शासन-प्रशासन की काफी अच्छी पहल है कि हमें सामान्य व्हील चेयर की जगह बैटरी चलित ट्रायसायकल प्रदान किया गया है। जिससे वह स्वयं ही कही भी जाने-आने में सक्षम हो गई हैं। दुरपत बाई ने बैटरी चलित व्हील चेयर के रूप में एक बेहतर सहारा प्रदान करने पर शासन-प्रशासन का आभार जताया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button