राज्य समाचाररोचक तथ्य

प्रिया अग्रवाल हेब्बर के संभावित दौरे से पहले बड़ा हादसा : वेदांता प्लांट में बॉयलर फटा, 40 से अधिक मजदूर झुलसे, कई के मौत की ख़बर…

Spread the love

सिंघीतराई स्थित 1200 मेगावाट प्लांट में अफरा-तफरी, रेस्क्यू जारी… कई की हालत गंभीर, मौत की खबर लेकिन पुष्टि नहीं

सक्ती/छत्तीसगढ़। जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता लिमिटेड के थर्मल पावर प्लांट (VLCTPP) में आज एक बड़ा हादसा हो गया। बॉयलर फटने की घटना में वहां काम कर रहे 40 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

घटना के बाद पूरे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों और स्थानीय प्रशासन द्वारा तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

घायल मजदूरों को लगातार अस्पताल भेजा जा रहा है, जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।

 

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सूत्रों के अनुसार, हादसे के बाद तत्काल रेस्क्यू टीम सक्रिय हो गई है और घायलों को बाहर निकालने का काम तेजी से चल रहा है।

प्रशासनिक अमला और स्वास्थ्य विभाग भी मौके पर पहुंच चुका है और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

मौत की खबर, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं

स्थानीय स्तर पर कुछ मजदूरों की मौत की खबरें भी सामने आ रही हैं, लेकिन अभी तक किसी भी अधिकारी द्वारा इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन सतर्क मोड में है।

दौरे से पहले हड़कंप

बताया जा रहा है कि वेदांता समूह की वरिष्ठ अधिकारी प्रिया अग्रवाल हेब्बर का क्षेत्रीय दौरा प्रस्तावित था और इस प्लांट क्षेत्र में भी उनका जाना संभावित माना जा रहा था।

ऐसे में इस बड़े हादसे ने पूरे प्रबंधन और प्रशासन को हिला कर रख दिया है।

पूरे मामले पर नजर

➡️ हादसा कैसे हुआ ?
➡️ सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था या नहीं ?
➡️ कितने लोग गंभीर रूप से घायल हैं ?
➡️ क्या मौत की खबरों

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button