ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

अग्रवाल सभा कोरबा चुनाव : अध्यक्ष पद के लिए बजरंग अग्रवाल ने ठोकी दावेदारी , विकास के बड़े संकल्प पेश !

कोरबा | ग्राम यात्रा न्यूज़

अग्रवाल समाज को नई दिशा और मजबूती देने के उद्देश्य से अग्रवाल सभा कोरबा के आगामी सत्र 2026-28 के लिए अध्यक्ष पद पर बजरंग अग्रवाल (दादूराम) ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है । उन्होंने समाज के सर्वांगीण विकास और एकजुटता को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण संकल्पों की घोषणा की है ।

समाज सेवा का मजबूत अनुभव

बजरंग अग्रवाल लंबे समय से अग्रवाल सभा कोरबा और अन्य सामाजिक संस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं । उन्होंने 2019 से 2022 तक सचिव के रूप में कार्य करते हुए लाइफ लाइन ट्रेन में 21 दिनों तक मरीजों की सेवा की ।

कोरोना काल के प्रथम एवं द्वितीय चरण में उन्होंने 40-40 दिनों तक भोजन एवं ऑक्सीजन की व्यवस्था कर समाज सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया । इसके बाद 2022 से 2024 तक प्रथम उपाध्यक्ष तथा 2024 से 2026 तक अग्रसेन जयंती कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में सफल दायित्व निभाया ।

अन्य सामाजिक संस्थाओं में भी सक्रिय भूमिका

बजरंग अग्रवाल विभिन्न सामाजिक संगठनों में भी महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं । वे जे.सी.आई. कोरबा लीजेंड के संस्थापक अध्यक्ष , इंदिरा विहार विकास समिति (टी.पी. नगर) के पूर्व अध्यक्ष , छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के वर्तमान उपाध्यक्ष , जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स कोरबा के उपाध्यक्ष तथा लायंस क्लब बालको के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं ।

प्रमुख संकल्प

अग्रगौरव भवन : आधुनिक सुविधाओं से युक्त भव्य एवं उपयोगी भवन का निर्माण ।

शिक्षा : सीबीएसई स्कूल की स्थापना एवं उच्च स्तरीय शैक्षणिक संचालन ।

गौसेवा : सुव्यवस्थित एवं आधुनिक गौशाला का संचालन ।

सशक्तिकरण : युवाओं एवं महिलाओं के लिए विशेष अवसर , प्रशिक्षण एवं प्रोत्साहन ।

एकता व सुलभता : आपसी भाईचारा , पारदर्शिता और हर सदस्य के लिए सदैव उपलब्धता ।

समर्थन की अपील

बजरंग अग्रवाल ने समाज के सभी सदस्यों से अपील की है कि वे उन्हें अपना आशीर्वाद , स्नेह , सहयोग एवं समर्थन प्रदान करें ताकि अग्रवाल सभा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके ।

नामांकन : 19.04.2026 | मतदान : 21.04.2026

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button