राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

कटघोरा नगर पालिका में बीजेपी के 7 पार्षदो समेत 1 अन्य पार्षद ने अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा.. कलेक्टर के पास दिया अविश्वास प्रस्ताव.

कोरबा/कटघोरा : कटघोरा नगर पालिका में अभी चुनाव को लगभग 1 वर्ष बचा है लेकिन कटघोरा नगर पालिका में इस समय राजनीतिक सियासत अपने चरम पर है। यहां के भारतीय जनता पार्टी के 7 पार्षद समेत एक अन्य पार्षद ने नगर पालिका अध्यक्ष रतन मित्तल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 8 पार्षद आज जिला कलेक्टर के पास अविश्वास प्रस्ताव के लिए आवेदन जमा किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी के 7 पार्षद सहित 1 अन्य पार्षद ने मिलकर कांग्रेस पार्टी के नगर पालिका अध्यक्ष रतन मित्तल पर सीधा आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव में बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष रतन मित्तल द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को रोकने के साथ उन पर मनमानी करने का आरोप लगाया है और बताया कि शासन के पैसे का लगातार अध्यक्ष द्वारा दुरुपयोग करते हुए नगर के विकास में बाधा उत्पन्न किया जा रहा है। सभी 8 पार्षदों के द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष के विरुद्ध छत्तीसगढ़ अधिनियम 1961 की धारा 43 (क) के अंतर्गत अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

नगर पालिका परिषद कटघोरा में बीजेपी के 7 पार्षदों समेत 1 अन्य पार्षद द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष रतन मित्तल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लगाने से कटघोरा नगर में राजनीतिक सियासत गरमा गई है। अविश्वास प्रस्ताव लाने से नगर में यह चर्चा का विषय बन गया है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या बीजेपी द्वारा लाये गए अविश्वास प्रस्ताव पर क्या परिवर्तन होगा यह अपने आप मे लोगों के लिए एक प्रश्न बनकर रह गया है?

123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button