राजनीतीराज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

मंत्री रेणुका सिंह ने सीएम भूपेश बघेल और मोहन मरकाम को लिखा पत्र

12.07.22| राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा ने आदिवासी समाज का दांव चल दिया है। केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस नेताओं से भाजपा उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू के लिए समर्थन मांगा है। रेणुका सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और सांसद फूलोदेवी नेताम को पत्र लिखा है।

मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में केंद्रीय राज्य मंत्री ने लिखा है, आजादी के 75 साल पूरा होने पर हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जनजातीय महिला द्रोपदी मुर्मू को देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के लिए उम्मीदवार घाेषित किया है। छत्तीसगढ़ की लगभग 30% जनजातीय समुदाय की आबादी द्रोपदी मुर्म के राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने से हर्षित है। रेणुका सिंह ने केवल इस आधार पर मुख्यमंत्री से अपील की है कि उनकी सरकार द्रोपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करे। ऐसा ही पत्र मोहन मरकाम भी लिखा गया है। फूलोदेवी नेताम को लिखे पत्र में कहा गया है, वे कांग्रेस सरकार से जनजातीय समुदाय की महिला राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान कराने के लिए आवश्यक पहल करें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button