राजनीतीराज्य समाचार

मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ने किया परीक्षा केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

Spread the love

आज शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, सचिव छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल वी.के. गोयल एवं जिला शिक्षा अधिकारी ए.एन. बंजारा ने विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा के अंतर्गत आयोजित कक्षा 10वीं के गणित विषय की परीक्षा के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोवा एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, माना कैम्प परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोवा में माननीय शिक्षा मंत्री जी ने कक्षा 6वीं, 7वीं एवं 8वीं के विद्यार्थियो के एन्डलाईन सर्वे का भी निरीक्षण किया। विद्यार्थियों से पढ़ाई एवं दैनिक दिनचर्या के संबंध में चर्चा की गयी।मंत्री द्वारा विद्यार्थियों से अंग्रेजी वर्णमाला एवं गणित के प्रश्न भी पूछे गये। जिनका विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक उत्तर दिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button