राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

बस्तर में होने वाला नक्सलियों के खिलाफ कुछ बड़ा? आखिर क्यों दो राज्यों की पुलिस कर रही है मीटिंग, ये हुए शामिल

दक्षिण छत्तीसगढ़ में माओवादियों के खिलाफ क्या कोई बड़ा एक्शन लिया जाएगा? क्या नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश मिले है या फिर किसी तरह से कोई बड़ा नक्सली नेता पुलिस के रडार में है? आखिर क्या चल रहा है बस्तर में?

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दरअसल यह सवाल इसलिए उठ रहा है कि क्योंकि पुलिस के बड़े अधिकारियों ने बस्तर में डेरा डाल दिया है। आज छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्य की पुलिस ने नक्सल मुद्दे पर बड़ी बैठक की है। जगदलपुर में हुई इस मीटिंग में बस्तर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक के साथ बसतर संभाग के चार जिलों के एसपी शामिल हुए।

 

यह पूरी बैठक ओडिसा के सीमावर्ती जिलों के साथ हुई है। संभावना जताई जा रही है कि पुलिस जल्द ही नक्सलियों के खिलाफ कोई बड़ा एक्शन लेने वाले है। हालाँकि सूत्रों का कहना है कि दोनों राज्यों की पुलिस अक्सर इस तरह की मीटिंग करते हुए जारी अभियानों की समीक्षा करती है। इस बैठक का मकसद गुप्त और जरूरी जानकारियां साझा करना भी होता है।

 

बारिश में कम हुई नक्सली वारदात

 

नक्सली अब अपने मांदो में वापिस लौट गए हुई। दरअसल बरसात के शुरुआत के साथ ही नक्सलियों का मूवमेंट भी जंगलो में नाम मात्र रहा जाता है। अमूमन माओवादी मानसून से शीत के बीच कम सक्रिय होते है। जंगलों में भी उनकी मूवमेंट लगभग थम सी जाती है। ऐसे में पुलिस के लिए भी अपने अभियान को अंजाम देना और सरल हो जाता है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button