राज्य समाचार

Bilaspur Crime: कोरी डेम के पास जुआरियों की भीड़, पुलिस की दबिश में 10 पकड़े गए

Spread the love

बिलासपुर- आंवला नवमी पर हर साल कोरी डेम में जुआरियों की महफिल लगती है। इस पर कोटा पुलिस की टीम कोरी डेम के आसपास निगरानी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर 10 लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। जुआरियों के कब्जे से पांच हजार 780 रुपये जब्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। कोटा क्षेत्र स्थित कोरी डेम में हर साल आंवला नवमीं पर जुआरियों की भीड़ लगती है।

बीते कुछ सालों से यहां पर पुलिस की ड्यूटी लगाई जा रही है। इसके बाद भी जुआरी जंगल में फड़ लगा रहे हैं। मंगलवार को पुलिस की टीम कोरी डेम के आसपास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि जंगल में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

इस पर पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश देकर रामकृष्ण साहू(27) धौराभाठा, राजा स्वीपर(35) निवासी राम्हेपुर लोरमी, संतोष कुमार कौशिक(26) निवासी पेंड्री, सनत कुमार ध्रुव(30) निवासी बेलपान, विनोद गुप्ता(49) निवासी गनियारी, रोहित कोसले(40) निवासी उसलापुर, अजय यादव(34) निवासी धौराभाठा, वासु सिंह मरावी(25) निवासी पडावपारा कोटा, डी.एस.मूर्ति(43) निवासी बंधवापारा कोटा, सोएब अली(21) निवासी फिरंगीपारा को पकड़ लिया। जुआरियों के कब्जे से पांच हजार 780 रुपये जब्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button