राज्य समाचार

BREAKING : जुआ खेलते 11 जुआरियों गिरफ्तार

रायपुर –  थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत बंधवापारा में जुआ खेलते 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत बंधवापारा स्थित एक मकान में कुछ व्यक्ति रूपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है।

जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम जय प्रकाश बढ़ई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध पिताम्बर पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश चौधरी एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी पुरानी बस्ती को जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान में जाकर मकान में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान कमरे में कुछ व्यक्ति ताशपत्ती में रकम का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा कुल 11 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 1,48,200/- रूपये, 05 नग मोबाईल फोन एवं 02 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 2,70,000/- रूपये तथा ताशपत्ती जप्त कर जुआरियों के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 397/23 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 04 एवं 05 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. नारायण देवांगन पिता गजानंद देवांगन उम्र 42 साल निवासी शीतला मंदिर के पास थाना पुरानी बस्ती रायपुर।

02. राकेश शाहा पिता रतन शाहा उम्र 40 साल निवासी संजय नगर आर डी ए प्लाट थाना टिकरापारा रायपुर।

03. शहीद अली पिता इश्तयाक अली उम्र 40 साल निवासी संजय नगर आर डी ए प्लाट थाना टिकरापारा रायपुर।

04. शिवम गोस्वमी पिता देवेन्द्र गोस्वामी उम्र 28 साल निवासी कैलाशपुरी ढ़ाल मजार के सामने थाना पुरानी बस्ती रायपुर।

05. राजेश सोनी पिता आयोध्या प्रसाद सोनी उम्र 35 साल निवासी मलसाय तालाब के पास कुशालपुर थाना पुरानी बस्ती रायपुर।

06. मकरद टकीवाले पिता स्व. किशोर टकीवाले उम्र 39 साल निवासी ब्राम्हणपारा चौक हनुमान मंदिर पास थाना आजाद चौक रायपुर।

07. राजू यादव पिता मोती यादव उम्र 30 साल निवासी सांई मंदिर के पास नव दुर्गा चौक थाना पुरानी बस्ती रायपुर।

08. सज्जाद खान पिता सत्तार खान उम्र 31 साल निवासी संजय नगर मस्जिद के पास थाना टिकरापारा रायपुर।

09. कुलदीप बाघमार पिता गेंदलाल बाघमार उम्र 28 साल निवासी महामाईपारा थाना पुरानी बस्ती रायपुर।

10. हितेश शाह पिता प्रवीण शाह उम्र 40 साल निवासी महेश कालोनी गुढ़ियारी रायपुर।

11. विक्की जगत पिता शोभाराम जगत उम्र 30 साल निवासी पुजारी नगर लकड़ी टाल गली थाना कोतवाली रायपुर।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button