राज्य समाचार

बिलासपुर : डीईओ के कई ठिकानों पर एसीबी का छापा, आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर पहुंची टीम

Spread the love

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर एसीबी ने छापा मारा है. आज सुबह बरसते पानी में ACB की टीम ने बिलासपुर के जिला शिक्षा अधिकारी के घर छापा मारा. उनके कई ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की जा रही है.

बिलासपुर के नूतन कॉलोनी स्थित आवास में एसीबी की कार्रवाई चल रही है. बिलासपुर के अलावा कवर्धा स्थित निवास पर भी एसीबी की टीम पहुंची है. आय से अधिक संपत्ति की शिकायतों के बाद एसीबी ने छापेमारी की है.जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू के निवास पर एसीबी के अधिकारियों की दबिश की सूचना स्थानीय पुलिस को भी नहीं दी गई है. इसके कारण जिले के अधिकारियों को भी देर तक इसकी भनक नहीं लग पाई. सुबह जब कालाेनी के लोग जागे तो उन्हें पूरे मामले की जानकारी हुई.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

फिलहाल एसीबी के अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी के निवास पर दस्तावेज खंगाल रहे हैं. नूतन कालोनी में रहने वाले जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू मूल रूप से कवर्धा के रहने वाले हैं.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button