राज्य समाचार

कलेक्टर ने बुजुर्गों के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व

कोरिया। सचमुच यह मेरे लिए अत्यंत खुशी का पल है कि आज रक्षाबंधन पर्व आप लोगों के साथ मनाने का अवसर प्राप्त हुआ है। आप लोग हमारी विरासत हो, आप लोगों के अनुभव, समझ व त्याग का सम्मान करना हमारी संस्कृति है। यह बात रक्षाबंधन के अवसर पर बैकुंठपुर के वृद्धा आश्रम में पहुंचकर जिले के कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने साझा की।

कलेक्टर ने सभी बुजुर्गों को रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद प्राप्त की साथ ही सभी बुजुर्गों को स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

श्रीमती त्रिपाठी ने वृद्धा आश्रम का निरीक्षण की यहां रहने वाले बुजुर्गों से स्वास्थ्य के बारे में हालचाल पूछे, रहने के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी, समस्या के बारे में बुजुर्गों से सीधे जानकारी प्राप्त की। आश्रम में साफ-सफाई के साथ भोजन, नास्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने अधिकारियों को भोजन व नाश्ता मेन्यू के अनुसार देने तथा स्वास्थ्य की जांच समय पर करने के निर्देश दिए।

श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने वृद्ध श्री मनोज सिन्हा से बात करते हुए, उनके लिए बुक और पेंटिंग की समान व्यवस्था करने, वृद्धा आश्रम के वृद्धजनों को साइन लेंग्वेज व इशारे से बात करने की कला को सिखाने हेतु समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहनों का स्नेह का पर्व है, एक दूसरे को सम्मान करने का पर्व है। बहनों का रक्षा करने का पर्व है। इसलिए हर भाई-बहन संकल्प लें कि कार, बाइक वाहन चलाते समय शीट बेल्ट व हेलमेट जरूर धारण करें।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button