राज्य समाचार

85 वर्ष की बुजुर्ग महिला बोनस के पैसों के मकान का सपना करेगी पूरा, खम्हन तिवारी के लिए ट्रैक्टर की किश्त की चिंता नहीं

रायपुर। मोदी की तीसरी गारंटी छत्तीसगढ़ में पूरी हो चुकी है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की गारंटी पूरा होने से किसानों के चेहरे खिल गये हैं। हर किसान परिवार की अलग सी जरूरतें हैं और इन्हें पूरा करने के लिए खाते में बोनस का पैसा है। 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदा जा रहा है तो सपनों को पंख लगने ही हैं और इसे पूरा करने का ईंधन मोदी की गारंटी ने फ्यूल के रूप में उनके बैंक खातों में डाल दिया है।

खम्मन तिवारी ट्रैक्टर ऋण चुकाएंगे- जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत अमोरा के किसान खम्हन तिवारी धान का बकाया बोनस पाकर गदगद हैं। उन्होंने कहा कि बोनस का जो वादा किया गया, वो पूरा हुआ, यह बोनस हमारे लिए बड़ी सौगात है। खम्हन तिवारी को 43 हजार 800 रुपए मिले हैं। इस अवसर पर जांजगीर ऑडिटोरियम में वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनसे बात भी की। खम्हन तिवारी कहते हैं कि यह सुशासन दिवस उन्हें जीवन भर याद रहेगा। भाजपा ने घोषणापत्र में 2014-15 तथा 2015-16 का दो साल का बोनस देने का वादा किया था। सरकार बनते ही पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के शुभ अवसर पर सरकार ने यह संकल्प पूरा कर दिया। खम्हन ने कहा कि वह बोनस की इस राशि का उपयोग घर की जरूरतों के साथ ही खेती किसानी के लिए करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि किसान ट्रेक्टर, ट्राली सहित कृषि उपकरणों के लिए जो ऋण लेते हैं उसमें ब्याज के रूप में बहुत राशि खर्च हो जाती है। बोनस के रूप में मिली यह अतिरिक्त राशि ऋण चुकाने के काम आयेगी।

85 साल की बुजुर्ग भागोबाई ने कहा, बोनस की राशि से घर बनवाऊंगी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कांकेर जिले के ग्राम सरंगपाल की वयोवृद्ध महिला किसान 85 वर्षीय श्रीमती भागोबाई को धान के बकाया बोनस के तौर पर 1 लाख 72 हजार 320 रुपए मिले हैं। डीबीटी के रूप में जैसे ही यह राशि उनके खाते के अंतरित हुई उनके चेहरे पर चमक आ गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को आशीष देते हुए उन्होंने कहा कि इस पैसे से मैं अपना घर बनवाऊंगी। उन्होंने बताया कि बोनस की राशि से खेती के काम और ऋण चुकाने में भी मदद मिलेगी। श्रीमती भागो ने इस आर्थिक सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार प्रकट किया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button