राज्य समाचार

छत्तीसगढ़ राज्य संवर्ग को आवंटित भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार आईएएस की पदस्थापना

Spread the love

रायपुर। राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य संवर्ग को आवंटित भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2017 बैच के चार परीवीक्षाधीन अधिकारियों को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी फेस-दो के प्रशिक्षण सम्पन्न करने और भारत सरकार में पदस्थापना अवधि समाप्त होने के पश्चात नवीन पदस्थापना की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय से आज आदेश कर दिया गया है।
जारी आदेशानुसार आकाश छिकारा सहायक कलेक्टर सरगुजा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनेन्द्रगढ़ जिला कोरिया, चंद्रकांत वर्मा सहायक कलेक्टर बस्तर को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सारंगढ़ जिला रायगढ़, मयंक चतुर्वेदी सहायक कलेक्टर रायगढ़ को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेण्ड्रा जिला बिलासपुर और रोहित व्यास सहायक कलेक्टर राजनांदगांव को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बगीचा जिला जशपुर पदस्थ किया गया है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button