राजनीतीराज्य समाचार

मंत्री सिंधिया ने कुपोषण, शिक्षा, केंद्रीय योजनाओं को लेकर कलेक्टर और अधिकारियों से चर्चा की.

Spread the love

 

समीक्षा बैठक में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कुपोषण, शिक्षा, पीएमजीएसवाई सड़क योजना और केंद्रीय योजनाओं को लेकर कलेक्टर और अधिकारियों से चर्चा की. केंद्रीय मंत्री ने जिले में चल रही सुपोषण अभियान को लेकर कहा कि अभी भी जिला प्रशासन को सुपोषण को लेकर काम करना है, कहा कि पीएमजीएसवाई सडक योजनाओं के तहत जिन गावो में कनेक्टिविटी नहीं हुई है जल्द पूरा करे. पीएम आवास योजना को लेकर कहा कि जिला प्रशासन का सन्तोष जनक है और तकनीकी कारणों से काम बंद पड़ा हुआ है. केंद्रीय मंत्री ने समीक्ष बैठक के दौरान सख्त लहजे में कहा कि कुपोषण देश के लिए कैंसर के समान है और जल्द ही कुपोषण को दूर करने योजना बना कर काम करने की जरूरत है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उन्होंने कहा कि कुपोषण को दूर करने जिला प्रशसन को जमीनी लेवल पर टीम बनाकर काम करना चाहिए. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजनादगांव जिला आकांक्षी जिला है ऐसे में इस जिले के समुचित विकास के लिए रणनीति बनाकर काम करना है और केंद्र की योजनाओं का विस्तार अच्छे से होना चाहिए कहा कि स्वास्थ्य सुविधा के साथ साथ अन्य योजनाओं का क्रियान्वन समुचित तरीके से होना चहिये, उन्होंने ये भी कहा कि विकास के लिए राजनीति नहीं होनी चाहिए. सरकार किसी भी दल की हो लेकिन देश और प्रदेश दोनो जगहों चलने वाली विकास और योजनाओ को रोकना और सुचारू रूप से संचालित होना चाहिए.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button