राज्य समाचार

Tik Tok Video बनाने में एक युवक की मौत

Spread the love

भिलाई, गहरे मुरम खदान के किनारे अपने दोस्तों के साथ टिक-टॉक वीडियो बनाने के चक्कर में एक किशोर की जान चली गई। मृतक अपने पांच दोस्तों के साथ इंजीनियरिंग पार्क हथखोज के पीछे स्थित मुरम खदान के पास गया हुआ था। वहां पर वो टिक-टॉक वीडियो बनाने लगा। इसी दौरान एक किशोर पानी में डूबने लगा, जिसे बचाने के चक्कर में किशोर की मौत हो गई। घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है और शाम करीब साढ़े छह बजे उसके शव को बरामद किया जा सका।
जानकारी के मुताबिक खुर्सीपार अंडा चौक सड़क 32 क्वाटर 7/ए जोन-2 निवासी प्रवीण मेरकाब (15) रविवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अपने पांच दोस्तों के साथ घर से निकला था। दोपहर करीब ढाई बजे वो इंजीनियरिंग पार्क हथखोज के पास मुरम खदान के पीछे गया। वहां उसके कुछ दोस्त पानी में उतरे और मृतक वहीं खड़े होकर टिक-टॉक बनाने लगा। पानी में उतरे लड़कों में से एक पानी में डूबने लगा। जिसे बचाने के चक्कर में मृतक पानी में कूदा और वो भी डूबने लगा। वहां पर गाड़ी धो रहे एक व्यक्ति ने पहले वाले लड़के को तो बचा लिया, लेकिन प्रवीण पानी में डूब गया।
किशोर के पानी में डूबने की खबर फैलते ही आसपास के लोग वहां पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से काफी देर तक किशोर की तलाश की, लेकिन उसके बारे में कुछ भी जानकारी नहीं मिली। इसके बाद एसडीआरएफ को इसकी जानकारी दी गई। जिस पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और पानी में उतरने की तैयारी शुरू की।
एसडीआरएफ के जवानों के पानी में उतरने के पहले ही एक व्यक्ति ने पानी में जाल फेंका और किशोर के शव को बाहर निकाल गया। उमदा वार्ड के पार्षद आशीष वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर वे भी घटना स्थल पर पहुंचे थे। मृतक के साथ पहुंचे लड़कों ने टिक-टॉक वीडियो बनाने के दौरान इस हादसे की पुष्टि की है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button