राज्य समाचार

निलंबित डीजी गुप्ता की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, राज्य सरकार के साथ-साथ मुख्यमंत्री और सीबीआई को नोटिस

Spread the love

रायपुर। निलंबित डीजी मुकेश गुप्ता ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ चल रहे प्रकरणों को सीबीआई को ट्रांसफर करने की मांग की है। कोर्ट ने इस पूरे मामले में राज्य सरकार से जवाब मांगा है।
निलंबित डीजी मुकेश गुप्ता के खिलाफ कई प्रकरण दर्ज किए गए हैं। वे फरार हैं और बिलासपुर हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। इस पर सुनवाई भी हो चुकी है और फैसला सुरक्षित रखा गया है। इसी बीच गुप्ता सुप्रीम कोर्ट गए हैं और अपने खिलाफ दर्ज प्रकरणों को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए सभी प्रकरणों को सीबीआई को ट्रांसफर करने का आग्रह किया है। इस पर कोर्ट ने राज्य सरकार के साथ-साथ मुख्यमंत्री और सीबीआई से 4 हफ्ते के भीतर नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। उल्लेखनीय है कि नान-अवैध फोन टैपिंग प्रकरण की ईओडब्ल्यू जांच कर रही है। इस पूरे मामले में मुकेश गुप्ता आरोपी हैं। इसके अलावा साडा जमीन घोटाला मामले में भी उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज है। दूसरी पत्नी डॉ. मिक्की मेहता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले की भी जांच चल रही है। इस पूरे मामले में पूर्व डीजी गिरधारी नायक ने रिपोर्ट दी है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button