राज्य समाचार

युवाओं को मिल रहा सेना भर्ती का निःशुल्क प्रशिक्षण

Spread the love

इंडोर स्टेडियम में रोजाना चल रहा अग्निवीर भर्ती हेतु शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण शिविर

 

धमतरी । धमतरी जिला प्रशासन द्वारा युवाओं के लिए रोजगार और राष्ट्र सेवा के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय पहल की जा रही है। आगामी अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि जिले के अधिक से अधिक युवा सेना में भर्ती होकर देश सेवा का गौरव प्राप्त कर सकें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आगामी 10 जनवरी से 24 जनवरी तक धमतरी में आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारी के तहत प्रतिदिन सुबह 5 बजे से इंडोर स्टेडियम, धमतरी में निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

 

इस शिविर में प्रशिक्षित कोच एवं खेल अधिकारियों की देखरेख में युवाओं को 1600 मीटर दौड़, बीम टेस्ट, 9 फुट गड्ढा कूद, संतुलन परीक्षण सहित सेना भर्ती से संबंधित सभी आवश्यक शारीरिक दक्षता अभ्यास कराए जा रहे हैं। साथ ही प्रारंभिक स्तर पर मेडिकल जांच भी की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली युवक-युवतियां अपनी तैयारी को सुदृढ़ कर लक्ष्य प्राप्ति की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

 

 

यह निःशुल्क प्रशिक्षण जिला प्रशासन एवं एक्स हवलदार (आर्मी इंस्ट्रक्टर) जीवन राम निषाद, ट्रेनर, निःशुल्क कमांडो प्रशिक्षण केंद्र मिलिट्री एकेडमी, धमतरी के सहयोग से प्रदान किया जा रहा है।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जिले के युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर अपनी तैयारी मजबूत करें और आगामी भर्ती रैलियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर धमतरी जिले का नाम गौरवान्वित करें।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button