राज्य समाचार

पत्नी ने शराबी पति की कर दी हत्या और थाने पहुंच किया सरेंडर

भिलाई (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। पति के शराब पीने की आदत से परेशान महिला ने हथौड़े से वार कर पति की हत्या कर दी और खुद जाकर थाने में सरेंडर कर दिया। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपिया महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार नेवई थाना क्षेत्र का रहने वाला गजेंद्र साहू (27) ड्राइवरी का काम करता था।

उसकी 6 साल पहले राजनांदगांव के छुरिया निवासी नेमा साहू (24 साल) से हुई थी। गजेन्द्र शराब के नशा करता था और इसके कारण पत्नी से हमेशा विवाद करता था। नेमा साहू अपने पति के शराब पीने व रोज रोज के विवाद करने से परेशान थी। शनिवार रात को भी गजेन्द्र शराब के नशे में पहुंचा और पत्नी से विवाद करने लगा। काफी विवाद के बाद पत्नी से बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने हथौड़े से गजेन्द्र के सिर पर वार कर दिया। हथौड़े के वार से गजेन्द्र वहीं गिर गया और उसकी मौत हो गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसके बाद नेमा साहू रात भर पति के शव के साथ बैठी रही। रविवार की वह नेवई थाने पहुंची और पुलिस को सारी बात बताई। नेमा साहू ने जैसे ही पुलिस को अपने पति की हत्या के बारे में बताया तो थाना प्रभारी आनंद शुक्ला ने इसकी जानकारी एएसपी सिटी सुखुनंदन राठौर, सीएसपी भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी को दी। इसके बाद पूरी टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच पड़ताल के बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया। फिलहाल मामले में नेवई पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button