राज्य समाचार

महिला ने दो बच्चियों के साथ पिया जहर, मां और एक बच्ची की मौत

जहर खाने से सुनीता की हालत खराब ही गई व लगभग 5 बजे उसकी मृत्यु हो गई व संजना को उल्टियां होने लगी

Spread the love

सुकमा। विकासखण्ड छिंदगढ़ के ग्राम पंचायत पालम में मातम पसर गया, जब सावन सोमवार के अंतिम दिन तड़के गांव की हूंगी और उसकी 6 माह की पुत्री सुनीता की मृत्यु की खबर मिली। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को लगभग साढ़े चार बजे पालेम की 26 वर्षीय हूंगी ने अपने तीनों लड़कियों को कमरे में दरवाजा बंद कर जहर खिलाने की कोशिश की, जिसमें उसने अपनी छ: माह की बच्ची सुनीता और चार वर्षीय संजना को जहर खिलाने में कामयाब हो गई व सात वर्षीय सरिता अपनी मां की मंशा को समझकर दरवाजे को धक्का देकर भाग गई।
जहर खाने से सुनीता की हालत खराब ही गई व लगभग 5 बजे उसकी मृत्यु हो गई व संजना को उल्टियां होने लगी। हूंगी के परिजन हडमा ने जानकारी दी कि इन सारी घटनाओं के बीच हूंगी का पति हूंगा घर में नही था क्योंकि कुछ दिनों से हूंगी अजीब सी हरकतें कर रही थी, जिसके कारण हूंगा ग्राम लखापाल जो कि उसका ससुराल है, वहां सिरहा गुनिया करवाने गया हुआ था।
लगभग पांच बजे जब वह घर लौटा तो उसे इस घटना की जानकारी मिली। घटना के वक्त गांव के लोग भी पूजा के आयोजन के लिए एक जगह एकत्र थे, जिससे उन्हें भी जानकारी नहीं मिल पाई। हूंगा ने सबसे पहले सीआरपीएफ 226 बटालियन के अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी व हूंगी और संजना को अस्पताल पहुंचाया।
संजना के पिता हूंगा ने जैसे ही सीआरपीएफ 226 के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी, उन्होंने टीआई कूकानार को फोन पर इसकी जानकारी दी, जिसके बाद तत्काल पुलिसकर्मियों ने पालेम पहुंच कर हूंगी एवं संजना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छिंगगढ़ में उपचार हेतु लगभग साढ़े छ: बजे भर्ती करवाया गया परन्तु अथक प्रयासों के बावजूद हूंगी को नहीं बचाया जा सका, वहीं संजना की हालत स्थिर बताई जा रही है।
उल्टी के सेवन से नौ बतख व दो मुर्गियों की मौत
हूंगी के परिजनों ने बताया कि संजना को जो जहर पिलाया गया था, वह इतना ज्यादा जहरीला था कि संजना ने जो उल्टियां की थी वहां घूम रहे नौ बतख और दो मुर्गियों ने उसे खाया व तत्काल उन सभी की मृत्यु हो गई। ग्रामवासियों ने बताया कि कृषि कार्य हेतु पंचायत के द्वारा कुछ दिनों पूर्व कीटनाशक दी गई थी, उसी का सेवन करने से इनकी मृत्यु हो गई है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button