राज्य समाचार
कांग्रेस नेता की सड़क हादसे में मौत:स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद बाइक से उछलकर 20 मीटर दूर जा गिरे सुरेश द्विवेदी; आरोपी ड्राइवर फरार
महासमुंद जिले में बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में कांग्रेस नेता सुरेश द्विवेदी (48 वर्ष) की मौत हो गई। जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष की बाइक को अज्ञात स्कॉर्पियो चालक ने जोरदार टक्कर मारी, जिससे मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता सुरेश द्विवेदी रात साढ़े 12 बजे बरोंडा चौक की ओर से क्लब पारा स्थित घर लौट रहे थे। सुविधा एसटीडी के पास जैसे ही वे राइट टर्न करते हुए सड़क पर पहुंचे, नेहरू चौक की ओर से बरोंडा चौक जा रहे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now

Live Cricket Info
