राज्य समाचार

अंजनीकुंज में नवनिर्मित डोम जनसेवा में समर्पित

उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में हुआ डोम का लोकार्पण

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोरबा – नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र अंतर्गत बुधवारी बाई पास रोड पर स्थित अंजनीकुंज में आज प्रदेश के उद्योग ,वाणिज्य ,श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत की अध्यक्षता में नवनिर्मित डोम का लोकार्पण उनके हाथों किया गया।

 

 

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्र 28 बुधवारी बाईपास स्थित अंजनीकुंज श्रीवास नाई समाज भवन परिसर में 30 लाख रुपए की लागत से डोम शेड का निर्माण कराया गया है, जिसे आज जनसेवा में समर्पित किया गया । उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन एवं महापौर  संजू देवी राजपूत ने लोकार्पण पट्टिका का अनावरण किया तथा फीता काटकर उक्त नवनिर्मित डोम को लोकार्पित किया ।

 

 

उन्होंने समिति द्वारा निर्मित कार्यालय भवन व व्यवसायिक परिसर का भी लोकार्पण इस मौके पर किया । इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन , लक्ष्मण श्रीवास , मुकुंद सिंह कवर, समिति के अध्यक्ष मोहनलाल श्रीवास, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, जगदीश श्रीवास , रंगनाथ श्रीवास, शत्रुघ्न श्रीवास, घनश्याम श्रीवास, प्रकाश अग्रवाल, दिनेश वैष्णव, लोकनाथ श्रीवास, मोरध्वज श्रीवास, रश्मि श्रीवास, जोन कमिश्नर पवन वर्मा, आकाश अग्रवाल, पुनिराम साहू, करण राज आदि सहित समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारी, सदस्य,महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी व सदस्य गण एवं काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

 

 

कोरबा के विकास में सर्व समाज के साथ-साथ श्रीवास समाज की भूमिका भी महत्वपूर्ण–

इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि , हमारे कोरबा ने एक छोटे से ग्राम पंचायत से आगे बढ़कर जिला एवं ऊर्जा नगरी बनने तक का सफर तय किया है तथा कोरबा का तेजी से विकास हुआ है , उन्होंने कहा कि कोरबा के विकास में यहां रह रहे सर्व समाज के लोगों के साथ-साथ श्रीवास् नाई समाज का भी अहम योगदान व महत्वपूर्ण भूमिका रही है । उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अगुवाई में राज्य सरकार समाज के सभी वर्गो के हितों की सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है।

 

 

 

गरीब , निर्धन , किसान , मजदूर , युवा वर्ग व महिला सभी के लिए योजनाएं संचालित हो रही है तथा इन योजनाओं से प्रदेश के लाखों , करोड़ो लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है,तथा प्रदेश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। श्री देवांगन ने कहा कि कोरबा की जनता का आशीर्वाद मुझे सदैव मिलता आया है, जिसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, तथा विश्वास दिलाता हूँ कि मैं सदैव आपके हर सुख दुख में आपके साथ खड़ा रहूँगा, आप सबकी विकास संबंधी हर माँग पूरी की जाएगी।

 

नगर विकास के साथ जनसुविधाओ पर विशेष फोकस —

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर निगम कोरबा निगम क्षेत्र के विकास के साथ साथ जनसुविधाओ पर विशेष फोकस रखकर कार्य कर रहा है, एक ओर जहाँ वार्ड व बस्तियों में निरंतर विकास कार्य हो रहे है,मूलभूत सुविधाओं में बेहतरी लायी जा रही है, वही दूसरी ओर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यो पर भी लगातार कार्य हो रहे हैं ।

 

 

उन्होंने समाज को बधाई देते हुए कहा कि इस परिसर में डोम का निर्माण हो जाने से सामाजिक कार्यक्रमो, सभाओ, आयोजनों हेतु एक सुविधा पूर्ण स्थान मिल चुका है। महापौर श्रीमती राजपूत ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव व उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में निगम क्षेत्र के विकास को लगातार गति मिल रही है, जन सुविधाओं में निरंतर बृध्दि हो रही, मुझे विस्वास है कि विकास की यह गति लगातार जारी रहेगी।

 

समाज का मिला भरपूर स्नेह व आशीर्वाद–

इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन ने कहा कि कोरबा के सभी समाज के साथ श्रीवास समाज का भी भरपूर स्नेह व आशीर्वाद हम सबको सदैव मिला है, जिसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा, सभी समाज के हित में निरंतर कार्य होंगे, मैं यह विश्वास दिलाता हूँ।

समाज के लोगों ने किया हार्दिक स्वागत, नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को दिलाई शपथ —

इस अवसर पर श्रीवास नाई सामाजिक कल्याण समिति का शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी रखा गया था , समाज के लोगों ने मंत्री  देवांगन एवं महापौर राजपूत का शाल श्री फल से स्वागत किया तथा महामाला पहनकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में उद्योग मंत्री देवांगन ने समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को शपथ ग्रहण कराई। उद्योग मंत्री  देवांगन एवं महापौरराजपूत ने समस्त पदाधिकारियो को बधाई व शुभकामनाएं दी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button