राज्य समाचार

गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें – जिला प्रशासन ने की अपील

बेमेतरा । जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूरे छत्तीसगढ़ के साथ बेमेतरा जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। केंद्र और राज्य सरकार ने आश्वस्त किया है कि गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में अतिरिक्त गैस सिलेंडर की खरीदारी न करें।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

 

सरकारी सूत्रों के अनुसार देश की रिफाइनरियां पूर्ण क्षमता के साथ कार्य कर रही हैं और पर्याप्त मात्रा में क्रूड ऑयल व गैस का स्टॉक उपलब्ध है। इसके चलते एलपीजी के साथ-साथ पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति भी सामान्य बनी हुई है। साथ ही पाइप नेचुरल गैस (PNG), सीएनजी और एलपीजी की सप्लाई भी बिना किसी रुकावट के जारी है।

 

 

 

प्रशासन ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में लगभग 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के भीतर उपभोक्ताओं को एक गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे गैस एजेंसियों में अनावश्यक विवाद या दबाव की स्थिति न बनाएं। जमाखोरी और कालाबाजारी की आशंका को देखते हुए प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर उपभोक्ता अपने गैस कनेक्शन कार्ड में दिए गए टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

 

 

 

प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा अनावश्यक हंगामा या व्यवस्था में बाधा उत्पन्न की जाती है तो उसके विरुद्ध आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (ESMA) के प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसलिए नागरिकों से अपील है कि वे संयम बनाए रखें और अफवाहों से दूर रहें।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button