राज्य समाचार

कोरबा में अवैध भंडारित 178 बोरा धान पर हुई जब्ती की कार्यवाही

कोरबा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देशन में जिले के धान उपार्जन केंद्रों में अवैध धान के आवक पर रोक लगाने प्रशासन द्वारा गम्भीरता से कार्य किया का रहा है। जिला प्रशासन द्वारा समितियों में विक्रय हेतु आने वाले धान की मॉनिटरिंग की जा रही है।

सरकारी जमीन में अतिक्रमण कर खेती करने वालों के विरुद्ध निरंतर जब्ती की कार्यवाही की जा रही है। गोदामां, दुकानों में अवैध रूप से भंडारित धान पर जब्ती कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में शिव पटेल पिता जवाहर पटेल ग्राम ग्राम छुरी तहसील कटघोरा जिला कोरबा धान 38 बोरा /15.2 क्विंटल, प्रतीक अग्रवाल पिता रमेश अग्रवाल ग्राम छुरी तहसील कटघोरा थाना कटघोरा 15 बोरा/6 क्विंटल, जीवराखान पिता देवनाथ देवांगन ग्राम छुरी तहसील कटघोरा थाना कटघोरा 25 बोरा/10 क्विंटल, धर्मेंद्र अग्रवाल पिता कैलाश अग्रवाल ग्राम चैतमा तहसील पाली थाना चैतमा जिला कोरबा 25 बोरा /10 क्विंटल, दशरथ प्रजापति पिता संधन राम प्रजापति ग्राम चैतमा तहसील पाली थाना चैतमा जिला कोरबा 20 बोरा/8 क्विंटल, रामशरण पटेल पिता शिव पटेल ग्राम रंजना तहसील कटघोरा थाना दीपका जिला कोरबा 30 बोरा/12 क्विंटल, विनोद कुमार पिता बहोरन सिंह ग्राम रंजना तहसील कटघोरा थाना दीपका, जिला कोरबा से 25 बोरा/10 क्विंटल धान जब्त की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सभी के विरूद्ध मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। जिससे इस धान का समिति में पंजीकृत किसान के खाते से विक्रय ना हो पाए एवं पंजीकृत किसान अपने वास्तविक उपज को केंद्र में विक्रय कर सके। इस संबंध में और जानकारी के लिए खाद्य अधिकारी मोबाइल नंबर 9425201983 से संपर्क कर सकते हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button