अपराधराजनीतीराज्य समाचार

खबर का असर: SP सिद्धार्थ तिवारी की सख्त कार्रवाई, भाजपा नेत्री समेत साथियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज, रामपुर विधायक ने पत्र लिख कहा…

Spread the love

खबर का असर: SP सिद्धार्थ तिवारी की सख्त कार्रवाई, भाजपा नेत्री समेत साथियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज

कोरबा। ग्राम यात्रा न्यूज नेटवर्क द्वारा उजागर की गई बांकीमोंगरा थाना परिसर में किसान से बर्बर मारपीट की खबर का बड़ा असर हुआ है। वायरल वीडियो और प्रभावशाली रिपोर्टिंग के बाद कोरबा के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने न सिर्फ मामले को गंभीरता से लिया, बल्कि आरोपी भाजपा नेत्री ज्योति महंत और उसके साथियों अमन कुमार राजपूत, मुकेश राणा पर गंभीर धाराओं में आपराधिक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पूर्व ख़बर पढ़ने नीचे लिंक क्लिक करें…

VIDEO : पहले रविशंकर नगर में मारपीट, अब बांकीमोगरा थाने के सामने गुंडागर्दी – भाजपाई ‘अनुशासन’ की पोल खोलते सामने आ रहे है वीडियो…

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया भी उतरे समर्थन में

घटना के बाद 8 जून को रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने पत्र में लिखा कि “अगर ऐसे मामलों पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई तो यह प्रशासन और लोकतंत्र दोनों के लिए शर्मनाक होगा।”

किसान के साथ की गई अमानवीय हरकत

पीड़ित बलवान सिंह कंवर, उम्र 40 वर्ष, ग्राम बरेडीमुड़ा निवासी, ने बताया कि 7 जून को वह बैल खरीदकर घर लौट रहा था, तभी भाजपा नेत्री और उनके साथियों ने रास्ता रोककर गालियाँ दीं और थाने तक घसीटते हुए ले जाकर पिटाई की। धमकी दी गई — “सरकार पुलिस हमारी जेब में है, तुझे झूठे केस में फंसा देंगे।” उसके बाद ₹20,000 की मांग की गई, मजबूरी में उसने ₹4,500 दे कर जान बचाई।

BNS की गंभीर धाराएं लगाईं गईं

बांकीमोंगरा पुलिस ने 8 जून को आरोपी महिला नेत्री और साथियों के विरुद्ध धारा 296, 115(2), 140(3), 308(2) तथा 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

SP तिवारी का संदेश — “कोई कानून से ऊपर नहीं”

SP सिद्धार्थ तिवारी ने सख्त लहजे में कहा है कि “कानून सबके लिए एक समान है। आरोपी चाहे कोई भी हो, कार्रवाई अवश्य होगी।”

यह कार्रवाई इस बात का प्रमाण है कि जब पत्रकारिता निर्भीक होती है, तो प्रशासन को भी आंख खोलनी पड़ती है। ग्राम यात्रा की रिपोर्टिंग ने एक और किसान को न्याय दिलाने की दिशा में ठोस कदम रखवाया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button