राज्य समाचार

कलेक्टर ने एतमानगर के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का किया औचक निरीक्षण

Spread the love

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में यह परियोजना शासन की एक बड़ी पहल

 

कोरबा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। कलेक्टर  अजीत वसंत ने आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के  एतमानगर में निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का औचक निरीक्षण किया।  उन्होंने परियोजना की वर्तमान प्रगति, निर्माण की समय-सीमा, कार्य में आ रही बाधा एवं समाधान संबंधी उपायों की विस्तृत जानकारी ली। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर  क्षितिज गुरभेले,  एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा  टी आर भारद्वाज, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन विभाग के अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कलेक्टर ने मल्टीविलेज स्कीम  परियोजना अंतर्गत निर्माण किए जा रहे 285 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले इस संयंत्र का निर्माण कार्य पूर्ण होने की अनुमानित समय सीमा की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हो एवं निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

उन्होंने निर्माण कार्य मे आने वाली तकनीकी या अन्य समस्या के सम्बंध में अविलम्ब  जानकारी देने की बात कही। जिससे समय रहते समस्या का निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। कलेक्टर ने कहा कि यह परियोजना जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ी पहल है, जिससे जनस्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार आएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय और समयबद्ध प्रयासों से यह कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए।

गौरतलब है की एतमानगर समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन इस संयंत्र की जल शुद्धिकरण क्षमता 285 लाख लीटर प्रतिदिन है। लगभग 385 करोड़ की  लागत   से तैयार की जा रही इस परियोजना के माध्यम से 03 विकासखंडों के 245 गांवों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

योजना के तहत बागों बांध से जल लाकर शोधन केंद्र में शुद्ध कर  742 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन के जरिये 3 विकासखंडों के 245 गांवों में पेयजल आपूर्ति की जाएगी। योजना के अंतर्गत 8 एमबीआर जल टंकियों का निर्माण किया जा रहा है, जिससे 72,619 घरों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button