राज्य समाचार

ब्रेकिंग: मॉडल आंचल यादव हत्याकांड: बहन की अश्लीलता से परेशान सगे भाई ने कर दी हत्या

भिलाई । मॉडल आंचल यादव की हत्या के मामले में पुलिस हत्यारे तक पहुंच गई है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका सगा भाई ही निकला। मॉडल के भाई ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस किसी भी समय इस हत्याकांड का खुलासा कर सकती है। 
उल्लेखनीय है कि मॉडल आंचल यादव की हत्या का मामला बीते मंगलवार का है*।
गुरूर थाना क्षेत्र के धानापुरी गांव के पास गंगरेल सिंचाई नहर में आंचल यादव का शव रस्सी से बंधा हुआ मिला था। जिसके बाद पुलिस इस पूरे मामले की सघनता से जांच कर रही थी*। वही इस पूरे मामले में रायपुर धमतरी और बालोद पुलिस जांच में लगी हुई थी। वहीं कई तरह की बातें जो आंचल यादव को लेकर सामने आई। लंबी जांच व पूछताछ के बाद पुलिस को सफलता मिल गई है। पुलिस सूत्रों की माने तो मॉडल आंचल यादव की हत्या उसके सगे भाई सिद्धार्थ यादव ने की है। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ यादव अपनी मॉडल बहन आंचल यादव अश्लीलता को लेकर काफी परेशान रहता था। आंचल यादव की हाईप्रोफाइल लाइफ और आदतों ने उसका मन खराब कर दिया। वहीं फेसबुक में कई तरह के अश्लील फोटो के कारण उसकी आंचल से नहीं बनती थी। बताया जा रहा है कि आरोपी भाई सिद्धार्थ यादव ने अपना अपराध कबूल कर लिया है. फि़लहाल पुलिस ने इस मामले का अभी तक खुलासा नहीं किया है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button