राज्य समाचार

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर पुलिस जवानों के लिए लगेगा विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बिलासपुर।   विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

 

 

यह शिविर 7 अप्रैल 2026 को चेतना भवन, पुलिस लाइन बिलासपुर में सुबह 6:00 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें जिले के सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराएंगे।

 

 

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में यह पहल की गई है। विभाग द्वारा लगातार जहां यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, वहीं ड्यूटी में तैनात जवानों के स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन को भी प्राथमिकता दी जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि स्वस्थ और ऊर्जावान पुलिस बल ही बेहतर तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकता है।

 

 

शिविर में हृदय रोग, श्वास एवं छाती रोग, रक्तचाप, मधुमेह, हड्डी रोग, चर्म रोग सहित विभिन्न बीमारियों की जांच और उपचार किया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस कर्मियों को धूप से बचाव, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और मानसिक तनाव से दूर रहने के संबंध में आवश्यक परामर्श भी दिया जाएगा।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीआईजी एवं एसएसपी  रजनेश सिंह उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर के यूनिट हेड अभय गुप्ता करेंगे, जबकि संयोजक की भूमिका एडिशनल एसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे निभाएंगे। आयोजन में आईएमए बिलासपुर का भी सहयोग रहेगा।

 

शिविर में डॉ. दीपक गुप्ता (श्वास रोग विशेषज्ञ), डॉ. एम.पी. सामल (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ. अभिजीत रायजादा (मधुमेह विशेषज्ञ), डॉ. विनय कुपटकर (रक्तचाप विशेषज्ञ), डॉ. प्रमोद जायसवाल एवं डॉ. शिरीष मिश्रा (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. अखिलेश देवराज (पल्मोलॉजिस्ट) सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी टीम के साथ मौजूद रहेंगे और पुलिस कर्मियों को आवश्यक चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेंगे।

 

 

जिले के सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिविर में अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस पहल से पुलिस बल के स्वास्थ्य में सुधार के साथ उनकी कार्यक्षमता और मनोबल में भी वृद्धि होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button