राज्य समाचार

भीषण गर्मी के बीच आई खूबसूरत तस्वीर, पानी में मस्ती करते दिखे हाथी, देखें VIDEO…

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जून का महीना चल रहा है और जिले में भी भीषण गर्मी पड़ रही है. ऐसे में इंसानों के साथ-साथ जानवर भी गर्मी से निजात पाने के लिए जंगल के तालाबों में जमकर मस्ती कर रहे है. एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें मरवाही वनमंडल क्षेत्र में मौजूद 5 हाथियों के टोली जो पिछले 20 दिनों से यही बना हुआ है. गर्मी से निजात पाने के लिए तालाब में डूबे (Elephant seen bathing in water) हुए है. इससे आमजन में भी कौतूहल बना हुआ. इसे देखकर आम आदमी भी आनंदित हो रहे है.मरवाही वनमंडल क्षेत्र वैसे तो पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में भालुओं के गढ़ के तौर पर जाना जाता है, पर बीते महीने से 5 हाथियों के टोली के अचानक मरवाही वनमंडल क्षेत्र में विचरण करने की तस्वीरे सुर्खियां बटोर रहा है. जो जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button