राज्य समाचार

मौसम बदलने के आसार, रविवार-सोमवार को ठंडी हवाओं के साथ बौछारें पडऩे की संभावना

रायपुर. राजधानी सहित राज्यभर में गर्मी अचानक बढ़ गई है। पिछले पांच दिन से पारा 34 के करीब पहुंच जा रहा है। शनिवार को इस साल यानी 2019 का सबसे गर्म दिन गुजरा। अब रविवार से फिर मौसम में बदलाव के आसार हैं। रविवार-सोमवार को ठंडी हवाओं के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है।
मौसम में हो रहे बदलाव की वजह दक्षिण से आ रही आद्र्र हवा है। धीरे-धीरे ये हवा पूरे छत्तीसगढ़ को अपने प्रभाव में लेगी, खास असर उत्तर छत्तीसगढ़ पर दिखाई देगा। मौसम वैज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक तापमान अभी बढ़ रहा है, मगर जैसे ही इस हवा का असर कम होगा, तापमान में गिरावट दर्ज होगी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत से आ रही शुष्क हवा के कारण राजधानी में दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। शनिवार को दिन का तापमान 34.7 डिग्री पहुंच गया था। यह तापमान 2019 का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। हालांकि पिछले तीन-चार दिनों से लगातार तेज गर्मी पड़ रही है।
तापमान निरंतर 34 डिग्री से ऊपर चल रहा है, जो सामान्य से अधिक है। कल का तापमान भी सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से काफी ज्यादा 22.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। सुबह हवा में नमी 65 फीसदी थी। शाम तक यह घटकर 25 फीसदी रह गई। इसी वजह से उमस बढ़ी और लोग बेचैन होते रहे।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी उत्तर भारत-पश्चिम भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इस सिस्टम के कारण समुद्र से बड़ी मात्रा में नमी आ रही है। इसके असर से उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश की स्थिति बनी है। इसका प्रभाव छत्तीसगढ़ पर भी नजर आएगा।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button