राज्य समाचार

बेटे-बहू की लड़ाई में बुजुर्ग को गंवानी पड़ी जान

दुर्ग (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  जिले की धमधा पुलिस ने पिता की हत्या करने के आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी से विवाद कर रहा था। यह देख पिता ने उसे मना किया तो बेटे ने गुस्से में आकर उसके ऊपर ईंट से हमला कर दिया।

गहरी चोट आने से पिता की मौत हो गई। मामला धमधा थाना अंतर्गत ग्राम राहटादाह का है। यहां रहने वाली मुसाफिर दास मारकंडे ( 27 साल) ने धमधा थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि बीते 24 मई की रात 10 बजे के करीब उसके बड़े पिता की उनके बेटे ने हत्या कर दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उसने बताया कि उसके बड़े पिता धरमपाल मारकंडे अपने घर में खाना खाकर आराम कर रहे थे। इसी दौरान उसका लड़का शंकरदार मारकंडे अपनी पत्नी लीला मारकंडे के साथ झगड़ा करने लगा। काफी देर तक झगड़ा होता देख धरमपाल उठा और शंकर को झगड़ा करने से मना करने लगा।

पिता के मना करने पर शंकर गुस्से और तमतमा गया वो पिता से ही झगड़ा करने लगा कि तू मुझे समझाने वाला कौन होता है। पिता ने उसे झगड़ा करने से फिर मना किया तो गुस्से में उसने पास पड़ी ईंट को उठाया और धरमपाल के सिर पर वार कर दिया।

इससे उसके सिर और बांई आंख के पास चोट आई। उसे घायल हालत में जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान धरमपाल ने दम तोड़ लिया। इसके बाद धमधा पुलिस अस्पताल पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। इधर शंकर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button