राज्य समाचार

एसईसीएल परियोजना में कार्यरत श्रमिक संगठनो के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट थाने में दोनों पक्षों की रिपोर्ट

कोरबा,18 जुलाई 2024। एसईसीएल की कुसमुंडा परियोजना में कार्यरत श्रमिक संगठन हिंद मजदूर सभा और भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

एक पक्ष के आदर्श नगर कुसमुण्डा निवासी व कुसमुण्डा क्षेत्र में जनरल मजदूर केटगरी-1 के पद पर कार्यरत धीरेंद्र कुमार पटेल एसईसीएल के यूनियन एचएमएस में क्षेत्रिय कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर हैं। 16 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे कुसमुण्डा एसईसीएल सभी यूनियनों का काम चल रहा था। इसी दौरान वह पर्ची काट रहा था तभी बीएमएस यूनियन का कोई व्यक्ति गाली-गलौज किया जिसे वह नहीं जानता। जब गाली-गलौज करने से मना किया.

तो बीएमएस पदाधिकारी अमिया मिश्रा, के.के. तिवारी, पवन सोनी, अर्पित सोनी एक राय होकर उसके पास आकर गाली देते हुए तू बोलने वाला होता कौन है कहकर जमीन पर पटक दिये और हाथ-मुक्का लात-घूंसा से मारपीट किये। के.के. तिवारी ने अपने हाथ में रखे सायकल के चेन से मारपीट किया। धीरेंद्र कुमार पटेल की रिपोर्ट पर अमिया मिश्रा,के.के.तिवारी, पवन सोनी, अर्पित सोनी के विरुद्ध धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) -BNS के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

इसी तरह दूसरे पक्ष से आदर्श नगर निवासी कुसमुण्डा में असिस्टेंट फोरमेन व भारतीय मजूदर संघ कुसमुण्डा में उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी ने रिपोर्ट लिखाया है।यूनियन का सदस्यता सत्यापन के दौरान वह अपने संगठन का पर्ची बांट रहा था कि इस दौरान धीरेंद्र पटेल लोगों को उसके पास आने से रोक रहा था। कृष्ण कुमार ने उसके पास जाकर बोला कि तुम लोगों को क्यों रोक रहे हो, इतने में वह तू बोलने वाला कौन होता है कहकर गाली देने लगा।

हल्ला सुनकर उसके साथी सुभना बर्मन, मिलन पाण्डे, अरूण झा आ गये और सभी एक राय होकर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देकर जमीन पर पटक दिये और हाथ-मुक्का लात-घूँसे से मारपीट किये। लोगों ने बीच बचाव किया। कृष्ण कुमार तिवारी की रिपोर्ट पर धीरेंद्र पटेल, सुभना बर्मन, मिलन पाण्डे, अरूण झा के विरुद्ध धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2)-BNS के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button