राज्य एव शहर

विधानसभा में मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के कल्याण के लिए तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं की

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में वरिष्ठ मीडिया कर्मी सम्मान निधि बढ़ाए जाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने सम्मान निधि के तहत दी जाने वाली 5 हजार रूपए प्रति माह की राशि को बढ़ाकर अब 10 हजार रूपए प्रति माह कर दिया है। योजना के तहत वरिष्ठ पत्रकारों को पहले यह सम्मान राशि केवल 5 वर्ष के लिए स्वीकृत की जाती थी अब यह राशि आजीवन दी जाएगी। इसी तरह सम्मान निधि के लिए न्यूनतम आयु 62 वर्ष के प्रावधान को घटाकर 60 वर्ष कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि पत्रकार कल्याण कोष के माध्यम से पत्रकारों को स्वयं या उनके आश्रित परिवार के सदस्यों की बीमारियों के इलाज के लिए पहले न्यूनतम 5 हजार से अधिकतम 50 हजार रूपए तक की सहायता राशि दी जाती थी। उनकी सरकार ने इस राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इसके तहत अब न्यूनतम राशि पहले की तुलना में दुगुनी कर 10 हजार रूपए और अधिकतम राशि पहले की तुलना में चार गुना बढ़ाकर 2 लाख रूपए कर दी है।
श्री बघेल ने बताया कि उनकी सरकार ने पत्रकार कल्याण समिति का गठन किया गया है। इस समिति द्वारा की गई अनुसंशा पर सरकार विचारोपरांत उचित पहल और कार्रवाई की जाएगी।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button