राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

बाइक, स्कूटी और स्कॉर्पियो में जोरदार भिड़ंत, दो टुकड़ों में बटी गाड़ी, चार लोग गंभीर

राजिम. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में रविवार को ओवरटेक करने के चक्कर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. नेशनल हाईवे पर ग्राम पोड़ के पास पल्सर बाइक, स्कॉर्पियो और स्कूटी के बीच भिड़त से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिसे पुलिस और एंबुलेंस की मदद से राजिम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हादसे में बाइक के दो टुकड़े हो गए हैं.प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद से राजिम जा रही तेज रफ्तार पल्सर बाइक पोड़ मंडी टर्निंग के पास स्कूटी को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गई. इसके बाद पीछे से आ रही स्कूटी भी अनियंत्रित होकर उसी में जा घुसी. भिड़त इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के दो टुकड़े हो गए और स्कूटी के भी परखच्चे उड़ गए. स्कॉर्पियो भी सामने से डैमेज हो गई है. घटना में बाइक सवार दो युवकों और स्कूटी में सवार दोनों युवती को गंभीर चोट लगी है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button