राज्य समाचार

क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाईन सट्टा संचालित करते सटोरिया गिरफ्तार

आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान मोबाईल फोन में आई.डी. लेकर ऑनलाईन सट्टा संचालित करते सटोरिया गिरफ्तार

Spread the love

 

एंटी क्राईम एवं सायबर यूनिट टीम को सूचना मिली कि थाना खरोरा क्षेत्रांतर्गत वार्ड नंबर 08 स्थित एक गली में एक व्यक्ति लखनऊ सुपर जायन्ट्स बनाम डेल्ही कैपिटल्स मैच के दौरान मोबाईल फोन में आई.डी. लेकर ऑन-लाईन सट्टा का संचालन कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक माहेश्वरी द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी खरोरा को सटोरिया को रंगे हाथ पकड़ने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना खरोरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान में जाकर व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। टीम के सदस्यों द्वारा पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम ताराचंद यादव निवासी खरोरा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें मोबाईल फोन को चेक करने पर उसके द्वारा मोबाईल फोन में इंस्टाग्राम के माध्यम से महादेव एप से आई.डी. लेकर क्रिकेट मैच में सट्टा संचालित करना पाया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर सटोरिये द्वारा अपने मोबाईल फोन में आई.डी. लेकर क्रिकेट मैच में ऑन-लाईन सट्टा संचालित करना स्वीकार किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जिस पर सटोरिये को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग मोबाईल फोन, नगदी 10,000/- रूपये एवं सट्टा का हिसाब जप्त कर सटोरिये के विरूद्ध थाना खरोरा में धारा 4(क) जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही करने के साथ ही पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही किया गया। आरोपी के मोबाईल फोन की विस्तृत जांच की जा रहीं है।

रायपुर पुलिस द्वारा अब तक आई.पी.एल. क्रिकेट मैच में सट्टा संचालित करते 09 प्रकरणों में कुल 23 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा चुकी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button