राज्य समाचार

मैत्री बाग में आयोजित भव्य फ्लावर शो का हुआ उदघाटन

Spread the love

भिलाई (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। महिला समाज की अध्यक्ष त्रिपर्णा दासगुप्ता ने किया शुभारंभ भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के उद्यानिकी अनुभाग द्वारा, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित फ्लावर शो-2025 का उद्घाटन शनिवार 01 फरवरी को मैत्री बाग के मोमबत्ती गार्डन में मुख्य अतिथि भिलाई महिला समाज की अध्यक्षा श्रीमती त्रिपर्णा दासगुप्ता ने संध्या 4 बजे किया। इस अवसर पर भिलाई महिला समाज की अतिरिक्त उपाध्यक्ष श्रीमती प्रणोती मुखोपाध्याय, तिरिक्त उपाध्यक्ष श्रीमती मौली चक्रवर्ती, अतिरिक्त उपाध्यक्ष श्रीमती आशा तमर, अतिरिक्त उपाध्यक्ष श्रीमती मीरा पंडा तथा अतिरिक्त उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम कुमारी सहित भिलाई महिला समाज की अन्य सदस्य महिलाएं उपस्थित थी।

इसके अतिरिक्त मुख्य महाप्रबंधक टीएसडी एवं सीएसआर उत्पल दत्ता, महाप्रबंधक नगर सेवाएं विष्णु कुमार पाठक, महाप्रबंधक नगर सेवाएं के के यादव, महाप्रबंधक उद्यानिकी डॉ एन के जैन, उप महाप्रबंधक आर गर्ग सहित उद्यानिकी विभाग और नगर सेवाएं विभाग के अधिकारीगण भी उपस्थित थे। इस फ्लावर शो के लिये वृहद पैमाने पर तैयारियां की गई थी। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने फ्लावर शो का अवलोकन किया और रंगोली तथा गमले में लगे पौधों की प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने फ्लावर शो में आयोजित स्टॉल और मोमबत्ती उद्यान का अवलोकन किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

फ्लावर शो के तहत विभिन्न श्रेणियों में आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रकृति और पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया। जिनके अंतर्गत आवासीय व शालेय श्रेणियों में विभिन्न प्रकार के पुष्प, गमलों में लगे केक्टस, बोनसाई, क्रोटन, फोलियेज, फर्न, सेवंती, डहलिया, गुलाब, औषधीय वनस्पति एवं मौसमी पौधों इलायची, दालचीनी, हल्दी, अदरक आदि प्रदर्शित किया गया है। बीएसपी कर्मियों के घर के बगीचों से विशेष सब्जियों व फलों का प्रदर्शन उपस्थित अतिथियों एवं जन समुदाय के समक्ष किया गया। इसके अलावा रंगोली का आयोजन भी किया गया। पुष्प प्रदर्शनी-2025 के दूसरे दिन फल, सब्जियों और कट फ्लावर तथा फलों से बनी रंगोली का प्रदर्शन किया जाएगा।

फ्लावर शो-2025 को सफल बनाने एवं भव्यता प्रदान करने हेतु प्रबंधन द्वारा, मैत्री बाग में रंग-रोगन सहित अन्य आवश्यक तैयारियां भी व्यापक स्तर पर की गई थी। मैत्री बाग के मोमबत्ती गार्डन की साज-सज्जा सहित बागवानी से संबंधित स्टॉल आकर्षण का केन्द्र रहे। यहाँ 100 से भी अधिक स्टाल लगाये गए थे, जिनमें वन विभाग, उद्यानिकी विभाग, नगर निगम और पर्यावरण विभाग के साथ विभिन्न नर्सरियों, उद्यानिकी और कृषि से संबंधित सामग्री का विक्रय करने वाले लोगों के स्टॉल भी लगे हुए है। ये सभी स्टॉल नि:शुल्क है। पुष्प प्रदर्शनी के प्रथम दिन मैत्री बाग में दर्शकों की काफी संख्या नजऱ आयी, जो पुष्प प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग ले रही थी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button