राज्य समाचार

हाथियों के हमले से एक ग्रामीण की मौत

Spread the love

राजिम। गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर क्षेत्र ने हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों के हमले से एक ग्रामीण की मौत भी हो गई। जानकारी के मुताबिक, तड़के सुबह 3 बजे सोरीदखुर्द निवासी कुमार मरकाम उम्र 44 वर्ष फुटु तोड़ने गया था, तभी तीन हाथियों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही ग्रामीण की मौत हो गई।

यह घटना फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र के ग्राम बनगवा की है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग ने हाथियों को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। इसके बाद भी ग्रामीण हाथी की चपेट में आ गया. घटना की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर वन अमला सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे हैं.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जशपुर में चार ग्रामीणों की हुई थी मौत

बता दें कि महीनेभर पहले छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हाथी के हमले में चार लोगों की मौत हुई थी. सड़क किनारे एक घर में हाथी ने धावा बोलते हुए घर में सो रहे 6 लोगों पर हमला किया था। इस घटना में पिता-पुत्री और चाचा समेत एक पड़ोसी की मौत हुई थी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button