राज्य समाचार

शिक्षकों के योगदान को सम्मान: भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ का उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह आज

Spread the love

 

बिलासपुर, तखतपुर और बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के उत्कृष्ट शिक्षकों का होगा सम्मान; अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि, धरमलाल कौशिक करेंगे अध्यक्षता

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

बिलासपुर।   शिक्षा के माध्यम से समाज को दिशा देने और विद्यार्थियों का भविष्य संवारने वाले शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर शिक्षा प्रकोष्ठ आज 13 अक्टूबर को दोपहर 3:30 बजे उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित करेगा। कार्यक्रम करबला रोड स्थित भाजपा कार्यालय में होगा।

सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस समारोह में बिलासपुर, तखतपुर और बिल्हा विधानसभा क्षेत्रों के उत्कृष्ट शिक्षकों को शाल, श्रीफल, स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता धरमलाल कौशिक करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में धरमजीत सिंह उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में नगर निगम की महापौर पूजा विधानी, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कांतिलाल जैन, जिला शिक्षा अधिकारी संदीप पांडे, शिक्षा प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी जयकुमार मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश मिश्रा तथा नगर निगम प्रकोष्ठ के प्रांत संयोजक किशोर राय की विशेष उपस्थिति रहेगी।  शिक्षा प्रकोष्ठ के सहसंयोजक विद्यानंद साहू ने आयोजन की जानकारी दी। यह समारोह शिक्षकों की मेहनत, समर्पण और समाज निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर होगा।

ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क
हमेशा सच के साथ…!

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button