राज्य समाचार

वीडियो में कोरबा पुलिस की गुजारिश, बेगाने रिक्वेस्ट हो सकते हैं साइबर क्राइम की खूबसूरत साजिश…अलर्ट रहें

सोशल मीडिया के इस्तेमाल के दौरान सतर्क रहने अलर्ट करने जुटी पुलिस

Spread the love

कोरबा। आज की इस हाइटेक दौर में लगभग हर कोई सोशल मीडिया की आभासी दुनिया का हिस्सा है। बिना जाने समझे इस कल्पना के समुंदर में गोते लगाते कई बार सायबर क्राइम का मायाजाल लोगों के डूबने का कारण बन जाता है।

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

फेसबुक, एक्स और वाट्स एप पर मिली किसी अनजाने व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट आपको उलझाने और फंसाने की खूबसूरत साजिश हो सकती है। यही बात समझाते हुई कोरबा पुलिस लगातार जागरूकता की कोशिशें कर रही है। इसी कड़ी में आकर्षक और ज्ञानवर्धक वीडियो के जरिए पुलिस आम जनता की सुरक्षा की फिक्र करते हुए जागरूक करने अभियान चला रही है।

शॉर्ट कट से पैसा कमाने की चाह न केवल आम आदमी की होती है, बल्कि साइबर की दुनिया में अपराध की राह पकड़ चुके अपराधी भी इसी मौके की तालाश में होते हैं। पर ये मौका उन्हें कोई और नहीं, बल्कि खुद इनका शिकार बनने वाले देते हैं। वह भी सिर्फ एक क्लिक पर, जो आपके सोशल मीडिया अकाउंट पर हर रोज भेजे जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप हर पल सतर्क रहें। यही बात कोरबा पुलिस ने वीडियो के माध्यम से समझाने के प्रयास में जुटी है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सुबह अपने घर के बरामदे में इत्मीनान से बैठकर चाय पीते और अखबार पढ़ते व्यक्ति को सोशल मीडिया पर किसी खूबसूरत पर अनजाने दोस्त की फ्रेंड रिक्वेस्ट आती है, जो उसे इस कोशिश में एक्सेप्ट करने की ताक में है कि मौका मिलते ही वह उसका सबकुछ तबाह कर सके। To Report Online Financial Fraud की स्थिति में मदद के लिए पुलिस ने डायल 1930 भी जारी कर रखा है। किसी भी तरह के फाइनेंशियल फ्रॉड का शिकार होने पर बिना देर, बिना डर और बिना किसी झिझक पुलिस से संपर्क के लिए भी वीडियो में प्रेरित किया जा रहा है, ताकि समय रहते साइबर क्राइम के शिकार बने लोगों की मदद की जा सके। उनकी गाड़ी कमाई रिकावर करने में तत्काल फौरी मदद पहुंचाई जा सके। अगर आप भी साइबर क्राइम के किसी खूबसूरत मायाजाल के शिकार बन चुके हैं, तो बिना वक्त गंवाए www.cybercrime.gov.in पर लॉग इन कर पुलिस की सहायता प्राप्त करें। पुलिस विभाग की साइबर एक्सपर्ट टीम आपको हर संभव मदद पहुंचाने के लिए तत्पर और तैयार है। पुलिस को सिर्फ आपकी फिक्र है और आपकी मदद के लिए कृतसंकल्पित है। विकास, विश्वास और सुरक्षा के लिए यह अभियान केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देश पर कोरबा पुलिस की ओर से जन हित में संचालित किया जा रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button