राज्य समाचार

योजनाओंं का वास्तविक लाभ लेने आमजनता को जागरूक होने की जरूरत : विधायक नेताम

उत्तर बस्तर कांकेर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुसार आम जनता की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रदेश सहित जिले में सुशासन तिहार के तीसरे चरण का आयोजन आज से किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज कांकेर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत बेवरती में समाधान शिविर का आयोजन किया गया।

उक्त शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय द्वारा लोगों को शासन की योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से सुशासन तिहार आयोजित किया जा रहा है। योजनाएं तो अनेक हैं, किन्तु उनका वास्तविक लाभ लेने के लिए आम जनता का जागरूक होना बेहद जरूरी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ग्राम बेवरती में आयोजित शिविर में विधायक नेताम ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार की सोच है कि आम जनता की समस्याओं का निदान उनके गांव, घरों में जाकर किया जाए। पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को भी योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए समाधान शिविरों का आयोजन आज से किया जा रहा है। उन्हांने उपस्थित ग्रामीणों को शासन की योजनाओें का लाभ लेने की अपील की। इस अवसर पर कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने कहा कि छूटे हुए पात्र लोगों को आवास का लाभ दिलानें के लिए आवास प्लस के तहत सर्वे कराने की बात कही। साथ ही जिन्हें आवास स्वीकृत हो चुका है, उन लोगों को जल्द से जल्द आवास निर्माण कराने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की गुणवत्ता का परीक्षण राज्य स्तर पर किया जा रहा है। साथ ही पात्रतानुसार आवेदकां को मौके पर ही लाभान्वित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त अन्य मंचस्थ अतिथियों ने भी सुशासन तिहार पर अपने विचार प्रकट किए।

ग्रामीण आवेदकों को मिला योजनाओं का लाभ  :

ग्राम बेवरती में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में जानकारी देते हुए बताया गया कि जनपद पंचायत कांकेर के बेवरती क्लस्टर में कुल 950 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 799 का निराकरण किया गया, जबकि 151 आवेदन लंबित हैं। इस दौरान राजस्व विभाग द्वारा मौके पर ग्रामीणों को फौती नामांतरण, किसान किताब वितरित की गई। ग्राम बेवरती के सुकदेव राम साहू, मंजू यादव, राधेश्याम यादव, ग्राम पुसवाड़ा निवासी अवघट को किसान किताब प्रदाय की गई। इसी तरह ग्राम बोरगांव निवासी परमेश कुंजाम का त्रुटि सुधार किया गया। इसी प्रकार कुल 14 ग्रामीणों का आधार कार्ड का पंजीयन एवं अपडेशन का कार्य किया गया। इनमें 04 का नवीन पंजीयन और 10 का आधार अपडेट किया गया। इसी तरह परिवहन विभाग द्वारा 14 आवेदकों का लर्निंग ड्रायविंग लाइसेंस मौके पर बनाया गया। इसके अलावा खाद्य विभाग द्वारा 15 आवेदकों का नवीन राशन कार्ड बनाकर वितरित किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 44 ग्रामीणों को शिविर स्थल में मनरेगा जॉब कार्ड बांटे गए।

गर्भवती महिलाओं को वितरित किए गए सुपोषण किट  :

समाधान शिविर बेवरती में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आठ गर्भवती महिलाओं को विधायक नेताम एवं अन्य अतिथियों के द्वारा सुपोषण किट भेंट किया गया, जिसमें रेडी टू ईट सहित विभिन्न पौष्टिक खाद्य सामग्री सम्मिलित थी। उनके द्वारा गर्भवती महिलाओं को मुनगा के पौधे भी वितरित किए गए तथा गर्भावस्था के दौरान बेहतर भोजन करने की सलाह दी गई। इस अवसर पर मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा, जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी, जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर, जनपद पंचायत कांकेर की अध्यक्ष पूर्णिमा कावड़े, पूर्व विधायक शिशुपाल शोरी, एसडीएम कांकेर अरूण वर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। सुशासन तिहार के तहत कांकेर के ग्राम बेवरती के अलावा भानुप्रतापपुर ब्लॉक के क्लस्टर ग्राम केंवटी, अंतागढ़ के लामकन्हार और कोयलीबेड़ा के गोण्डाहूर में समाधान शिविरों का आयोजन आज किया गया, जहां ग्रामीणों के आवेदनों पर की गई कार्यवाही की जानकारी दी गई।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button