राजनीतीराज्य समाचार

10 जून तक राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के लिए जमा कर सकते है आवेदन

06.06.22| राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के नवीन पंजीयन के लिए 10 जून तक आवेदन जमा किए जा सकते है। 24 जून तक पंजीकृत आवेदनों को स्वीकृति एवं निरस्त की जाएगी। आवेदनों के सत्यापन पश्चात दावा-आपत्ति प्राप्त करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर 27 जून को सूची का प्रकाशन किया जाएगा। ग्राम पंचायत द्वारा उक्त सूची ग्रामसभा के समक्ष दावा-आपत्ति के लिए प्रस्तुत करने की समय-सीमा 30 जून से 7 जुलाई 2022 तक होगी। विशेष ग्राम सभा में दावा-आपत्ति आवेदनों का निराकरण 8 जुलाई 2022 को किया जाएगा। ग्राम सभा से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार पात्र-अपात्र हितग्राहियों का वेबसाइट में अद्यतीकरण 9 से 15 जुलाई तक जनपद स्तर पर होगा तथा अंतिम सत्यापित सूची का प्रकाशन 18 जुलाई 2022 को किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। इसका शुभारम्भ 3 फरवरी 2022 को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया है। योजना के वित्तीय वर्ष 2022-23 की प्रथम किस्त की राशि 2 हजार रुपए प्रति हितग्राही के मान से 21 मई 2022 को हितग्राहियों को उनके खाते में सीधा डी.बी.टी. किया गया था। प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए के स्थान पर 7 हजार रुपए प्रति हितग्राहियों को प्रदान किया जाना है। अभी भी कुछ पात्र हितग्राही छूट गए है या जिले में नए आवेदन प्राप्त हो रहे है। छूटे हुए पात्र हितग्राही एवं प्राप्त नवीन आवेदन के पंजीयन के लिए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण किए जाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button