राज्य समाचार

वरिष्ठ पत्रकार रवि पी. सिंह की माता का 94 वर्ष की आयु में निधन

कोरबा – वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब कोरबा के सदस्य श्री रवि पी. सिंह की माता,  एच. पी. सिंह का 94 वर्ष की आयु में दुखद निधन हो गया। उनके निधन से परिवार, शुभचिंतकों एवं पत्रकार जगत में शोक की लहर है।

स्वर्गीय  एच. पी. सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार को सुबह 11:30 बजे मेनोनाइट चर्च स्थित कब्रिस्तान में किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

इसके पूर्व सुबह 10:30 बजे उनके निवास स्थान अग्रसेन मार्ग, दुरपा रोड, कोरबा से आराधना प्रार्थना के उपरांत अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।

 एच. पी. सिंह अपने पीछे पुत्र रवि पी. सिंह, राजेंद्र पी. सिंह एवं राजकमल (राजेश) सिंह सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। वे सरल स्वभाव, धार्मिक आस्था एवं पारिवारिक मूल्यों के लिए जानी जाती थीं।

उनके निधन पर प्रेस क्लब कोरबा, पत्रकार साथियों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button