राज्य समाचार

पेन कार्ड बनाने के नाम पर किसान के साथ धोखाधड़ी

Spread the love

बिलासपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  रतनपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुडु लमनाझाल में रहने वाले रामायण दास किसान हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि जब वे अपनी पत्नी सावित्री बाई के साथ घर पर थे, तभी दो व्यक्ति वहां आए। उन्होंने मुफ्त में पेन कार्ड बना देने की बात कही। साथ ही युवकों ने पेन कार्ड बैंक लोन समेत अन्य काम आने की बात कही। पेन कार्ड का महत्व बताने पर रामायण दास पेन कार्ड बनवाने के लिए राजी हो गए।

लिया अंगूठे का निशान किया ठगी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

युवकों ने उनसे आधार कार्ड और बैंक खाते की जानकारी मांगी। इसके बाद थंब मशीन पर उनके अंगूठे का निशान लिया गया। अंगूठे का निशान लेने के बाद युवक जल्दी ही पेन कार्ड देने की बात कहते हुए चले गए। कुछ दिन बाद रामायण बैंक से रुपये निकलवाने के लिए गए तो पता चला कि खाते से दो हजार 950 रुपये निकाल लिए गए हैं।

सात हजार 900 रुपये निकाल लिए

कियोस्क सेंटर के संचालक ने पूछताछ की तो उन्होंने पेन कार्ड बनवाने के लिए आए युवकों के संबंध में जानकारी दी। तब कियोस्क सेंटर संचालक ने उन्हें धोखाधड़ी होने की जानकारी दी। इस पर उन्होंने अपनी पत्नी सावित्री बाई का खाता चेक किया। इसमें से जालसाजों ने सात हजार 900 रुपये निकाल लिए थे। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत रतनपुर थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button