बलौदाबाजार-भाटापाराराजनीतीराष्ट्रीय खबरें

अगले हफ्ते भारत दौरे पर आ रहे है ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन, गुजरात भी जाएंगे

Spread the love

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 21-22 अप्रैल को भारत यात्रा पर आएंगे। प्रधानमंत्री के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा है। हालांकि वे प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर आ रहे हैं फिर भी रूस यूक्रेन युद्ध में बदलती भू राजनीति के मद्देनजर इस दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है।बता दें कि PM जॉनसन पहले गुजरात जाएंगे, इसके बाद वह दिल्ली में पीएम मोदी से मिलेंगे. अपने भारत दौरे पर जॉनसन आर्थिक, इंडो-पैसिफिक डिफेंस, सिक्योरिटी और तकनीकी सहयोग के मुद्दे पर चर्चा करेंगे.

यूके के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन 21 अप्रैल को गुजरात का दौरा करेंगे और 22 अप्रैल को दिल्ली में पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय परामर्श करेंगे।भारत यात्रा से पहले जॉनसन ने रविवार को कहा कि मेरी भारत यात्रा उन महत्वपूर्ण चीजों को फोकस करेगी जो दोनों देशों के लोगों के लिए काफी मायने रखती हैं. इसमें रोजगार सृजन और आर्थिक विकास से लेकर ऊर्जा सुरक्षा और रक्षा तक के मुद्दे शामिल हैं.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जॉनसन को 2021 के गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, लेकिन तब ब्रिटेन में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते उन्हें अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी थी। तभी से उनके भारत यात्रा संभावित मानी जा रही थी। इस वक्त उनकी यात्रा को रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button