राज्य समाचार

विश्व स्वास्थ्य दिवस : 7 अप्रैल को आयोजित होगा पोस्ट कोविड फॉलोअप कैम्प

Spread the love

 

7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा पोस्ट कोविड फॉलोअप कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिला अस्पताल पंडरी में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिविर का आयोजित है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मीरा बघेल ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर जिसमें पेट रोग विशेषज्ञ, फेफड़ा रोग विशेषज्ञ, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ, मनोरोग, हृदय रोग, किडनी रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। ऐसे व्यक्ति जो कोविड के दौरान आई.सी.यू मे भर्ती थे, या कोविड होने के बाद किसी प्रकार की समस्या से ग्रसित हो या अन्य किसी भी तरह की समस्या हो तो वे इस शिवर का लाभ ले सकते हैं। शिविर निःशुल्क रहेगा। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी हेतु टोल फ्री नंबर 104 पर संपर्क किया जा सकता है। इस संबंध में पंजीयन हेतु मोबाईल नंबर 62646-66246, 87700-07612 पर संपर्क किया जा सकता है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button